सीवान, अप्रैल 1 -- मुख्य वक्ता धीरेन्द्र झा ने कहा कि चंदू नई पीढ़ी के नायक थे। उन्होंने सीवान में गरीबों दलितों की लड़ाई में शहादत दी। यह विरासत हम आज़ादी के आंदोलन में देख रहे थे और वह विरासत हम चंदू में देखते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में जो राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है, वह लोकतंत्र व संविधान के मूल्यों के लिए गंभीर खतरा है। अमेरिका व इजरायल के साथ बढ़ती नजदीकियों ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति को कमजोर किया है। इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...