सीवान, अप्रैल 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में संचालित कोर्ट को शुक्रवार को किसी ने एक अनजान ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। जैसे ही इस खबर की जानकारी हुई कि हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी। परिसर में कामकाज ठप्प कर दिया गया और विशेष सतर्कता बरती गयी। हालांकि, कई घंटे की गहन जांच के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बावजूद इसके कोर्ट परिसर के चारों तरफ पुलिस का पहरा रहा और आम लोगों को यहां से आने जाने पर पाबंदी लगा दी गयी थी। बताया गया कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ थी। वकील व जज भी अपने-अपने सीट पर बैठकर कामकाज संभाल रहे थे। तभी अचानक सूचना मिली कि कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक अनजान ईमेल आया है। फिर क्या था इसकी जानकारी एसपी व डीएम को दी गयी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.