सीवान, जनवरी 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान जिले में इन दिनों ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिनभर घना कोहरा छाए रहने और तापमान में भारी गिरावट के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह और शाम के समय सड़कों पर दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कनकनी वाली सर्द हवा चलने से ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है। तापमान में गिरावट से बढ़ी परेशानी मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। हालांकि धूप निकलने से दिन में हल्की राहत मिलने की संभावना है, लेकिन सुबह-शाम ठंड का असर बरकरार रहेगा। हवा और नमी का असर बताया गया है ...