सीवान, मई 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। इस मामले में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों के बीच एक तरह का संतोष देखने को मिल रहा है, हालांकि घटना के बाद गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाघड़ा गांव निवासी मनोज यादव, गौरीशंकर यादव, धर्मेंद्र यादव और विशाल यादव के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में उनकी भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य संदिग्धों को भी हिरासत ...