सीवान, फरवरी 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान व महाराजगंज अनुमंडल के 53 परीक्षा केन्द्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में दो फरवरी सोमवार से शुरू हो रही इंटरमीडियट की सैद्धांतिक परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीवान अनुमंडल में 43 जबकि महाराजगंज अनुमंडल में 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इंटर परीक्षा में वीक्षक के रूप में जिला शिक्षा कार्यालय ने रिजर्व समेत करीब 2500 वीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। सीवान सदर के अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के म़द्देनजर सदर अनुमंडल के कुल 43 परीक्षा केन्द्रों पर धारा 163 के तहत परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि तक परीक्षा समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है। बोर्ड के निर्देशानुसार, केन्द्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश आधा घंटा पूर्व हो ज...