सीवान, फरवरी 12 -- फोटो- 15 कैप्शन- सीवान बाजार मुख्य पथ पर बबुनिया मोड़ से जेपी के बीच लगा जाम। - चांप ढ़ाला से गोपालगंज मोड़ और यहां से छोटपुर तक है एनएच-85 लेफ्टआउट सीवान बाजार मुख्य पथ - पथ निर्माण विभाग के नक्शे में इस पथ के चौड़ीकरण के लिए पर्याप्त जमीन - अतिक्रमण भी सीवान बाजार पथ की चौड़ाई का सबसे बड़ा ग्राफिक्स 8.65 किलोमीटर लबी है शहर की मुख्य सड़क सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के विकास की धमनियां कही जाने वाली सड़कें आज खुद इलाज की बाट जोह रही हैं। सीवान शहर के चांप ढाला से लेकर छोटपुर तक जाने वाली मुख्य सड़क, जो शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार है। प्रशासनिक उदासीनता और बेखौफ अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है। लगभग 8.65 किलोमीटर लंबी यह सड़क पथ निर्माण विभाग के मानचित्र पर तो पर्याप्त चौड़ी है। लेकिन धरातल पर इसकी जमीन को अवैध कब्जों...