सीवान, मार्च 21 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पथ निर्माण मंत्री संजय जयसवाल से मिलकर सीवान-पैगंबरपुर मुख्य सड़क के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण के लिए प्रयास तेज कर दिया है। सांसद ने बताया कि इसके पूर्व संबंधित मंत्री को सीवान-पैगंबरपुर मुख्य सड़क के चौड़ीकारण व मजबूतीकरण के लिए आवेदन दिया था। जिसके बाद मंत्री ने विभाग को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। मंत्री के निर्देश के बाद पथ प्रमंडल विभाग सारण व सीवान के कार्यपालक अभियंता ने सीवान-पैगंबरपुर सड़क के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण की प्राक्कलन तैयार करवा दिया है। सांसद ने बताया कि प्राक्कलन को विभाग के संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया हैं। सांसद ने मंत्री को प्राक्कलन राशि के प्रशासनिक स्वीकृति को ले आवेदन दिया है। सांसद ने बताया कि सीवान पैगंबरप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.