सीवान पटाखा विस्फोटः चार घंटे तक होते रहे धमाके, दहशत के साये में जिंदगी तलाश रही थी टीम
सीवान, अक्टूबर 24 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सीवान के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। धमाके इतने जोरदार थे कि पूरा गांव दहल उठा। हादसे के बाद करीब चार घंटे तक मकान में रुक-रुककर विस्फोट होते रहे। इससे राहत और बचाव अभियान में जुटी टीमों को काफी परेशानी हुई। कुल सात लोगों के मौत की बात कही जा रही है। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।शाम साढ़े पांच बजे हुआ जोरदार धमाका जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान एक मकान में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.