सीवान, अप्रैल 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति का कार्य 31 मार्च की मध्यरात्रि के साथ समाप्त हो गया। इस बार सीवान जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया। अंतिम आंकड़ों के अनुसार जिले में 16,747 किसानों से कुल 95,962.93 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की गई। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बीच के दिनों में तकनीकी बाधाओं और पोर्टल की सुस्ती के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसके बावजूद विभागीय सक्रियता, प्रखंड स्तर की निगरानी और अंतिम दिनों में तेज हुई खरीदारी के कारण जिले ने तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा कर लिया। लक्ष्य के मुकाबले अतिरिक्त लक्ष्य भी मिला जानकारी के अनुसार, जिले को पूर्व निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अतिरिक्त लक्ष्य...