सीवान, मार्च 6 -- सीवान। शिवहर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता को सीवान नगर परिषद का नया कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। नगर विकास व आवास विभाग ने इस संदर्भ में गुरुवार को विभागीय स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी है। मालूम हो कि इसके पहले डीएम विवेक रंजन मैत्रेय भी शिवहर में ही पदस्थापित थे। वहां से सीवान आए हैं। ऐसे में , माना जा रहा है कि अब शहर के विकास को लेकर बनाई जा रही रूप रेखा बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...