सीवान, अप्रैल 9 -- (सीवानसे संदीप कुमार सिंह)। कालाजार जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी के उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। आंकड़े के अनुसार जिले में कालाजार के मामलों में पिछले पांच वर्षों में लगातार कमी आयी है। वर्ष 2021 में जिले में कुल 194 मरीज मिले थे, जो घटकर वर्ष 2022 में 114, वर्ष 2023 में 72, वर्ष 2024 में 67 व वर्ष 2025 में 65 रह गए हैं। यह गिरावट स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान, समय पर जांच व उपचार का असर है। यदि ब्लॉकवार आंकड़े पर भी गौर करें तो गोरेयाकोठी क्षेत्र में वर्ष 2021 में सर्वाधिक 61 मरीज मिले थे, जो 2025 में घटकर 12 रह गए। महाराजगंज में 15 से घटकर 2, बसंतपुर में 11 से घटकर 2 व लकड़ी नबीगंज में 13 से घटकर 5 मरीज रह गए हैं। जबकि कई ऐसे भी प्र...