सीवान, फरवरी 7 -- बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के जारी आदेश के अनुसार, सीवान जिले में हो रही गड़बड़ियों की गहन जांच की जिम्मेदारी ललन प्रसाद, सतर्कता पदाधिकारी को सौंपी गई है। इसमें जिले की राइस मिलों में फोर्टिफाइड आपूर्ति के बदले की जा रही अवैध मांग और सप्लायर्स द्वारा जानबूझकर की जा रही देरी की जांच की जाएगी। साथ ही जांच अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करेंगे और यह पता लगाएंगे कि क्या आपूर्तिकर्ता नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यदि जांच में अवैध मांग या भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है, तो संबंधित पोषणयुक्त चावल की आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ विधि-सम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्यों अहम है यह जांच फोर्टिफाइड राइस कर्नेल का मिश्रण सरकारी राशन के चावल की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अनिवार्य है। कुछ जिलों से रिपोर्...