सीवान, मई 12 -- सीवान , एक संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा के नेताओं की बैठक 16 - 17 मई को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को फतेहपुर स्थित दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के आवास पर हुई। यह प्रशिक्षण शिविर डिवाइन पब्लिक स्कूल, पथारदेई जामापुर, सीवान में आयोजित किया जाएगा। बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में चर्चा बैठक में पूर्व स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली की मूल आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की...