सीवान, मई 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा 40 किलोमीटर का रूट मार्च सफलतापूर्वक पूरा किया गया। आयोजित इस विशेष अभ्यास में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु सिपाही शामिल हुए और पूरे मार्च के दौरान अनुशासन, शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति व टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण केंद्र प्रशासन के अनुसार रूट मार्च पुलिस प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु सिपाहियों को कठिन परिस्थितियों में कार्य करने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार करना है। लंबे दूरी के इस मार्च के माध्यम से प्रशिक्षुओं की सहनशक्ति, धैर्य, सामूहिक समन्वय व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता का परीक्षण किया गया। रूट मार्च के दौरान प्रशिक्षु निर्धारित अनुशासन व मानकों ...