सीवान, अगस्त 25 -- सीवान जिले के गुठनी के हरपुर स्थित द ज्ञान भैरव ग्लोबल स्कूल में एनएसएस कैंप लगा। विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों, सामाजिक सेवा और सामुदायिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित किया। ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कैंप के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्वयंसेवकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...