सीवान, मार्च 24 -- सीवान। शहर के बबुनिया मोड़ स्थित ललन कम्पलेक्स में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में दारौंदा विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता सिर्फ उचित मंच देकर प्रतिभाओं को सही दिशा में गढ़ने की है। उन्होंने शिक्षा के स्तर को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में स्थानीय छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी करने पर जोर दिया। इससे पूर्व दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विनय कुमार सिंह ने शुभारंभ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...