सीवान, जुलाई 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। अवर निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद स्थानीय जंक्शन से परीक्षार्थियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे प्रशासन के संयुक्त प्रयास से हजारों परीक्षार्थियों को विभिन्न ट्रेनों में सुरक्षित बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बताया गया कि परीक्षा समाप्ति के बाद जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ इकठ्ठी हो गयी थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अवध असम व बाघ एक्सप्रेस में परीक्षार्थियों की भारी भीड़सुरक्षा उपाय भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और यात्री सुविधा के व्यापक इंतजाम किए। परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 05106 सीवान से मुजफ्फरपुर को जाने वाली एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15048 गोरखपुर स...