छपरा, अप्रैल 30 -- फोटो 8 ट्रेनों में यात्रियों की टिकट जांच अभियान में शामिल टीटीई की टीम छपरा,, हमारे संवाददाताl पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बिना टिकट यात्रा और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में विभिन्न रेलखंडों पर लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।

टिकट जांच अभियान गुरुवार को सीवान, एकमा और छपरा स्टेशनों को आधार बनाकर सीवान-छपरा रेलखंड पर व्यापक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 75103 छपरा-सीवान सवारी गाड़ी और 75204 सीवान-छपरा डेमू सवारी गाड़ी सहित कई ट्रेनों में किलाबंदी कर जांच की गई। टिकट जांच टीम में मंडल वाणिज्य निरीक्षक सीवान प्रणव प्रभाकर और आईसीपी छपरा सईद अख्तर सहित कुल सात टिकट ज...