सीवान, अप्रैल 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। न्यायालय परिसर को शुक्रवार को एक अज्ञात ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। ई-मेल आने की जानकारी मिलने के बाद न्यायालय संबंधी कार्य भी रोक दिए गए और पूरे न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ -1 अजय कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते द्वारा परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। चारों तरफ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और लोगों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गयी। साथ ही एंटी-सबोटाज टीम को भी सक्रिय कर दिया गया। धमकी भरे ई-मेल के मिलने के बाद ऐहतियात के तौर पर त्वरित प्रतिक्रिया दल एम्बुलेंस सेवा व अग्निशमन दस्ता को अलर्ट मोड पर रखा गया। न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार व अन्य प्रवेश स्थलों पर डोर फ्रेम ...