मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र.। सीवान मंडल कारा में बंद सजायाफ्ता कैदी शिव दास (77) की मंगलवार सुबह एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हार्ट, हाई बीपी और सांस फूलने की बीमारी से पीड़ित था। बंदी सीवान जिले के असराव थाना क्षेत्र के रामपुर उधो का निवासी था।बंदी शिव दास हत्या के केस में सीवान जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसे सीवान से मोतिहारी कारा लाया गया था। 15 जून को तबीयत बिगड़ने पर उसे मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया। वहां सुधार नहीं होने पर मंगलवार को एसकेएमसीएच भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार हाइपरटेंशन और एसओबी का इलाज चल रहा था। बुधवार को सुबह 08.31 बजे एसकेएमसीएच के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कारा प्रशासन ने पुलिस अभिरक्षा और मजिस्ट्रेट की देखरेख में 16 जून को ...