सीवान, सितम्बर 28 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के टारी बाजार निवासी युवा एथलीट संदीप यादव ने 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता की जानकारी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में संदीप ने अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में नया मीट रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, मेडले रिले स्पर्धा में भी संदीप की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संदीप को प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सम्मान और भविष्य की उम्मीदें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवीन्द्रण श...