सीवान, अप्रैल 24 -- (सीवान से नेयाज )। जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पडरौना गांव में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए घर के लोगों को बंधक बनाकर लाखों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी देवराज यादव के घर को निशाना बनाते हुए चोर देर रात मकान के पीछे से छत पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने पीछे की खिड़की को खोलकर घर में प्रवेश किया। घर में घुसने के बाद चोरों ने बड़ी चालाकी से एक कमरे में सो रहे परिजनों को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई उनकी गतिविधियों में बाधा न डाल सके। इसके बाद चोरों ने आराम से घर के पांच कमरों को खंगाला और वहां रखे कीमती सामान को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान चोरों ने लगभग 30 लाख रुपये के जेवरात और करीब एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी चोर मौके से फरार हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.