सीवान, मार्च 3 -- खर्शीद आलम गोपालपुर(सीवान)। मिडिल ईस्ट में पिछले तीन-चार दिनों से जारी जंग का असर अब सीधे सीवान जिले के प्रवासी कामगारों पर दिखने लगा है। जिले के लोग रोज़गार के सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, क़तर, बहरीन, इराक और ओमान जैसे देशों में कार्यरत हैं। हालिया हालात में अमेरिकी एयरबेसों के आसपास मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरों से प्रवासी कैंपों में भय का माहौल है। बहरीन में अमेरिकी नेवी एयरबेस के पास काम कर रहे हुसैनगंज निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वो बहरीन के यूएस नेवी बेस में ही काम करते हैं। पिछले एक हफ्ते से बसे बंद था। शनिवार की दोपहर को ईरानी मिसाइलों के हमले के दौरान बेस में माहौल बहुत ही तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई मगर उस दिन से अब तक पुनः हमला होने का खौफ सभी के दिल में बसा हु...