सीवान, सितम्बर 28 -- जीरादेई, एक संवाददाता। सीवान के गांव की बेटी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर जिले का नाम रोशन किया है। जिले के शिवपुर मठिया गांव की रहने वाली युवा शोधकर्ता स्नेहा पाण्डेय विज्ञान भवन में आयोजित विश्व नैनोचिकित्सा सम्मेलन-2026 में शामिल हो रही हैं। 27 से 29 सितंबर तक चल रहे इस सम्मेलन में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से वैज्ञानिक, चिकित्सा विशेषज्ञ और शोधार्थी जुटे हैं।

सम्मेलन का उद्देश्य सम्मेलन में नैनो तकनीक के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में होने वाले बदलाव और भविष्य की उपचार पद्धतियों पर चर्चा की जा रही है। दुनिया भर के वैज्ञानिकों के बीच शोध समझने का अवसर सम्मेलन में दो हजार से अधिक वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और शोधार्थियों के शामिल होने की जानकारी दी ...