पटना, अगस्त 18 -- बिहार में 18 आईपीएस अधिकारियों और कई डीएसपी का तबादला कर दिया गया है। बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की। सम्राट सरकार ने सीवान के एसपी पूरन कुमार झा को पद से हटा दिया है। उनकी जगह भारत सोनी को सीवान का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार को छपरा का नया एसएसपी बनाया गया है। भोजपुर के एसपी मिस्टर राज का रोहतास तबादला कर दिया गया है। भोजपुर और नालंदा जिले में भी नए एसपी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के कई डीएसपी भी इधर-उधर किए गए।छपरा में विनीत गए, रौशन आए छपरा (सारण) के मौजूदा वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) में एसपी बनाकर भेजा गया है। विनीत 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी जगह 2019 बैच के आईपीएस ...