सीवान, मई 31 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र श्रीकरपुर गांव के ग्रामीणों की सतर्कता से कथित रूप से चल रहे मादक पदार्थ के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। ग्रामीणों ने शुक्रवार की देर शाम मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से मादक पदार्थ, नकदी तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को लंबे समय से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इसी बीच संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों के पास से मादक पदार्थ के अलावा नकदी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुं...