सीवान, जून 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज व सीवान सदर प्रखंड के एसवीएस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज अमलोरी सरसर समेत 19 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा बिहार पुलिस में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल व चलंत दस्ता सिपाही पद की लिखित परीक्षा 17 जून बुधवार को होगी। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा आज : 18 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षापरीक्षा की तैयारी प्रशासनिक व केन्द्राधीक्षकों के स्तर पर इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा से एक दिन पूर्व वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज केन्द्र पर प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक राकेश कुमार सिंह की देख रेख में सीट चस्पा किया गया। वहीं, अन्य केन्द्राधीक्षकों की निगरानी में केन्द्रों पर सीट चश्पा किया गया। दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थी भी केन्द्रों की ज...