सीवान, मई 21 -- (सीवान से नेयाज)। जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लौवान गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नशे में धुत पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका की पहचान लौवान गांव निवासी मो. यासीन की 35 वर्षीय पुत्री इशरत जहां के रूप में हुई है। वहीं आरोपित पति की पहचान सुंदरपुर टोला निवासी स्वर्गीय मुख्तार आलम के 40 वर्षीय पुत्र मो. शहाबुद्दीन उर्फ कल्लू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे का आदी था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। यह भी पढ़ें- नशे में धुत पति ने गर्भवती पत्नी को पीट पीट कर मार डालाघटना का विवरण घटना के संबंध में बताया गया कि बुधव...