सीवान: मैरवा में यज्ञ देखकर लौट रहे अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, मौत के बाद मचा हंगामा
सीवान, मई 31 -- मैरवा(सीवान)। गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर बभनौली गांव के समीप शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गांव में चल रहे यज्ञ से लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, जबकि अस्पताल और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बभनौली गांव निवासी 47 वर्षीय राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार राजकुमार शर्मा शनिवार की रात गांव में आयोजित यज्ञ में शामिल होने गए थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे वह कार्यक्रम से लौटकर अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे, गुठनी की तरफ से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.