सीवान, मई 2 -- सीवान। पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार सिंह की हत्या के मामले में अपराधियों पर जिला पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। नगर थाना पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन कार को बरामद कर लिया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खरसंडा गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र सुनील यादव के रूप में हुई है। इसके पूर्व पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसने छापेमारी के क्रम में पुलिस पर गोली चलाई थी तो जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई थी, जिससे वह जख्मी हो गया था। इस मामले में पूर्व एमएलसी ने पांच लोगों पर प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज कराई है, जिसमें से पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए बनी एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें कि बीते 29 अप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.