सीवान, मई 19 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के मैरवा थाने की पुलिस के साथ मुठभेड़ में जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर आभूषण दुकान लूट कांड में शामिल एक बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से जख्मी हो गया। घायल बदमाश सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के श्रीनिवास सिंह का पुत्र अंकित सिंह है। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं, उसको बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- ज्वेलरी शॉप लूटकांड में रघुनाथपुर से हुई थी हथियार की सप्लाईमुठभेड़ का विवरण बताया गया है कि मैरवा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटकांड में शामिल एक बदमाश यूपी की तरफ से नौतन-बंका मोड़ होते हुए तितरा की ओर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए बेदौली छठ घाट पर पहुंचकर वाहन जांच अभियान चलाना शुरू कर दिया। इ...