सीवान, मई 16 -- महाराजगंज(सीवान) से विनय पांडेय। सीवान जिले के महाराजगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तक्कीपुर पंचायत के पिपरा गांव में शनिवार को श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ वट सावित्री व्रत मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर पूरे विधि-विधान से व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। गांव के विभिन्न पूजा स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाएं नए वस्त्र, पारंपरिक आभूषण एवं सोलह श्रृंगार कर पूजा स्थल पर पहुंचीं, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय और उत्सवी बना रहा। यह भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखाव्रत की विधि व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु, माता सावित्री व सत्यवान की पूजा की। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ...