सीवान, मई 10 -- (रघुनाथपुर से शशिभूषण)। सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव में रविवार को जश्न का माहौल देखा गया। मैरीकॉम स्पोर्ट्स एकेडमी की 7 बालिकाओं का राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए रवानगी का ऐतिहासिक क्षण अद्भुत था।

चयन प्रक्रिया मैरीकॉम स्पोर्ट्स एकेडमी की सात प्रतिभावान बालिकाओं ने आज राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए रवानगी ली, जहां वे हॉकी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। यह चयन प्रक्रिया 16 अप्रैल को जिले के पंजवार गांव स्थित प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित ट्रायल के माध्यम से हुई है, जिसमें सूबे के 7 जिलों से 210 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बिस्पा) द्वारा संचालित इस ट्रायल ने राज्य स्तर पर युवा खेल प्रतिभाओं की पहचान की है। ट्रायल में सीवान के अलावा अन्य छह जि...