सीवान, अप्रैल 4 -- पचरुखी, एक संवाददाता। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीवान पुलिस ने सड़क किनारे संचालित लाइन होटलों व ढाबों के खिलाफ गुरुवार की देर शाम सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के नेतृत्व में मुफस्सिल एवं सराय थाना क्षेत्रों में गठित टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की। इसी क्रम में सराय थाना क्षेत्र के वैशाखी चौक स्थित एक लाइन होटल में छापेमारी के दौरान अवैध शराब के भंडारण और बिक्री का मामला उजागर हुआ। पुलिस ने मौके से होटल संचालक समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माहपुर निवासी आशराम प्रसाद साह एवं मोहित कुमार के अलावा बसंतपुर थाना क्षेत्र के उज्जैना निवासी बबलू कुमार पाण्डेय व पटना के राजवंशी नग...