फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। थाना छांयसा क्षेत्र के गांव जवा में बुधवार दोपहर सीवर की सफाई को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि तलवार, फावड़ा और डंडों तक चल गए। झगड़े में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल हरिचंद मलिक ने बताया कि वह अपने घर के पास बने सीवर के गड्ढे की सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई महावीर, जिनका मकान पीछे की तरफ है, ने पानी चला दिया, जिससे पानी गड्ढे में जाने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महावीर अपने साथ अमित, सुमित और सत्तो को लेकर आया और लाठी-डंडों व तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान महावीर ने हरि...