देहरादून, जून 23 -- श्रीनगर। नगर निगम सभागार में सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय के तहत नेशनल एक्शन फॉर मैकेनिज्ड सेनेटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अंतर्गत सीवर सफाई कर्मियों के लिए आयोजित कार्यशाला में 50 से अधिक पर्यावरण मित्रों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य सीवर एवं सेनेटेशन कार्य के दौरान कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें आधुनिक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी विकास निदेशालय एवं भारत सरकार द्वारा पीईपी किट के उपयोग, सीवर टैंक में कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी गई। अरावली संस्थान के ट्रेनर चेतन पाटिल ने प्रशिक्षण देते हुए पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा मानकों, हेल्...