सीवर शोधन संयंत्र के लिए तीन कंपनियां आगे आई
गुड़गांव, अगस्त 20 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। यमुना को प्रदूषणमुक्त करने के लिए गांव धनवापुर और गांव नौरंगपुर में सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण के लिए लगाए गए टेंडर के तहत तीन-तीन कंपनियों ने आवेदन किया है। इन आवेदनों की तकनीकी जांच की जा रही है। इसके बाद वित्तीय बिड को खोलकर टेंडर आवंटन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। जीएमडीए ने गांव धनवापुर में 100 एमएलडी क्षमता का सीवर शोधन संयंत्र तैयार करने की योजना बनाई है। इसके निर्माण पर करीब 182 करोड़ रुपये की लागत आनी है। जून माह में इस संयंत्र के निर्माण का टेंडर जारी किया था। तीन कंपनियों ने इस टेंडर के तहत आवेदन किया है। इन टेंडरों की तकनीकी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस टेंडर में एक ऐसी कंपनी ने आवेदन किया है, जो एक अन्य कंपनी के साथ समझौते के तहत लिए गए काम में ब्लेक लिस्ट है। ऐसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.