गुड़गांव, मार्च 12 -- गुरुग्राम। सीवर व सेप्टिक टैंक की सफाई में मैनुअल सफाई को पूरी तरह समाप्त करने के लिए निगम ने एक अहम कदम उठाया है। सीवर सफाई कार्य को सुरक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से निगम ने रिस्पॉन्सिबल सैनिटेशन अथॉरिटी (आरएसए) और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सैनिटेशन यूनिट (ईआरएसयू) का गठन किया है।इस संबंध में नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में अस्वच्छ शौचालयों के निर्माण और रखरखाव को रोकना, सीवर व सेप्टिक टैंकों की सफाई में मानव श्रम के जोखिम को समाप्त करना और मशीनों के माध्यम से सुरक्षित सफाई व्यवस्था को लागू करना है। इस व्यवस्था से न केवल सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि शहर में आधुनिक और व्यवस्थित सीवर प्रबंधन प्रणाली भी विकसित होगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.