देहरादून, मार्च 11 -- विकासनगर। रसूलपुर में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है और धूल उड़ने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क खोदने के बाद कंपनी ने उसे ठीक नहीं कराया है। साथ ही सड़क पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है, जिससे धूल उड़कर घरों और दुकानों के अंदर तक पहुंच रही है। स्थानीय निवासी पंचम सिंह राणा, अजय रावत, मदन नौटियाल, केसर सिंह, राजू थापा, अजय थापा, अभिषेक थापा और अजय रावत ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...