बलरामपुर, अप्रैल 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सीवर लाइन बिछाने को लेकर क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी प्रभावित सड़कों का कार्य तत्काल शुरू कर निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि जर्जर सड़कों के कारण आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य के निगरानी की जिम्मेदारी डीपी सिंह बैस को सौंपी गई हँ ताकि कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो सके। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले के वार्डों में सड़क-नाली से लेकर पार्क तक होंगे चकाचक,121 करोड़ की पहली किस्त जारी उन्होंने निर्देश दिया कि नगर क...