बिजनौर, जून 30 -- गांव सुहागपुर और मोहम्मदपुर सादा में सीवर लाइन निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया। ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के कार्य शुरू कराए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण रूकवा दिया। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने रोका बाउंड्री का निर्माण, एक्सईएन ने अफसरों को दी सूचनाग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित कंपनी ने गांव में सीवर लाइन बिछाने का कार्य बिना स्थानीय ग्राम पंचायत की सहमति और आवश्यक जानकारी दिए शुरू कर दिया। मोहम्मदपुर सादा की ग्राम प्रधान संध्या सिंह ने बताया कि प्रस्तावित सीवर लाइन ऐसे मार्ग से डाली जा रही है, जिससे पा...