सीवर लाइन टूटने से फसल बर्बाद, क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग
बागपत, अक्टूबर 1 -- बागपत। भारतीय किसान यूनियन अखंड के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम के नाम ज्ञापन देकर बागपत खादर में जल निगम ग्रामीण की सीवर लाइन टूटने से नष्ट हुई फसल की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंचे संगठन के लोगों ने बताया कि किसान वलेदीन खान की करीब 12 बीघा तैयार फसल गंदे पानी में डूबकर नष्ट हो गई, जिससे करीब आठ से नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि घटना की सूचना जल निगम के अधिकारियों को दी गई थी। विभाग के निर्देश पर कोतवाली बागपत में तहरीर दी गई और संबंधित ठेकेदार को कानूनी नोटिस भी भेजा गया, लेकिन किसान को अभी तक क्षतिपूर्ति नहीं मिली है। इस मौके पर फारुख, सरताज, सरफराज, हारून, मोनी, सलमान, यूसुफ, मुस्तकीम, मुजाहिद, जिला सचिव इस्लाम अल्वी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.