नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। रोहिणी सेक्टर-32 में रविवार को खुले सीवर मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद बेगमपुर समेत आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जमीन डीडीए की है और पूरे इलाके में अब भी 12 मैनहोल बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं। पास ही एक बड़ा नाला भी है, जिस पर करीब 20 स्लैब लगाए जाने बाकी हैं। हमेशा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं राजीव नगर एक्सटेंशन निवासी व आरडब्ल्यूए सदस्य महेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद विभाग हरकत में आया और जिस मैनहोल में व्यक्ति गिरा था, उसे ढक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 वर्ष पहले डाली गई सीवर लाइन के मैनहोल तीन साल से खुले हैं। करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में यह समस्या बनी हुई है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.