बरेली, जून 24 -- बरेली। शहर की सीवर सफाई व्यवस्था अब हाईटेक होने जा रही है। नगर निगम ने मैन्युअल सफाई के बजाय अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक अपनाते हुए तीन सीवर सफाई रोबोट मशीनें खरीदी हैं। बुधवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में इन मशीनों का ट्रायल किया गया, जहां रोबोट ने सीवर के अंदर उतरकर सफाई शुरू की तो मौके पर मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी हैरान रह गए। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने इन रोबोटिक मशीनों का शुभारंभ किया। ट्रायल के दौरान रोबोट ने सीवर के भीतर जमा सिल्ट, प्लास्टिक और अन्य कचरे को आसानी से बाहर निकालकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।कर्मचारियों की सुरक्षा अब नहीं उतारने पड़ेंगे कर्मचारी नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इन मशीनों के उपयोग से सीवर सफाई के दौरान कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर मैनहोल के अंदर नहीं उत...