सीवर बहने की शिकायतें हो रहीं, जलकल विभाग मौन
लखनऊ, जून 14 -- शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं सीवर ओवरफ्लो हो रहा है तो कहीं सीवर चोक है। सीवर के ऊपर ढक्कन भी नदारद है। लोग शिकायत कर रहे हैं लेकिन न तो उनकी समस्या का निस्तारण हो रहा है और न कोई मौके पर पहुंच रहा है। फर्जी तरीके से शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। इस स्थिति पर पिछले दिनों मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जलकल के अधिकारियों को फटकार भी लगायी थी लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सीवर चोक और ओवरफ्लो की स्थिति तकरोही में अम्बेडकर चौराहा के पास पंचशील विहार कालोनी में पिछले लगभग एक माह से सीवर चोक है। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों को उसी में होकर जाना पड़ रहा है। दर्जनों शिकायत हो चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शिकायतकर्ता के पास फोन जरूर आता है लेकिन समस्या यथावत है। जानकीपुरम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.