सुल्तानपुर, मार्च 6 -- सुलतानपुर। नगर के लोलेपुर स्थित नमामि गंगे के सीवर प्लांट के तालाब में डूबने से बुधवार को युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के लोनिवि मोहल्ला निवासी आयुष रावत (25) होली के दिन अचानक लोलेपुर स्थित नमामि गंगे कुंड के पास पहुंच गया। वहां थोड़ी देर खड़ा रहने के बाद वह कुंड में नहाने के लिए चला गया। नहाने के दौरान युवक कुंड के गहराई में चला गया। इसके बाद वह डूबने लगा। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के कुंड में कूदने से लेकर डूबने का वीडियो सोशल साइटों पर लाइव चल रहा। लेकिन हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...