प्रयागराज, जनवरी 31 -- बमरौली के लाल विहार में गंगा प्रदूषण इकाई ने घरों का गंदा पानी निकालने के लिए सीवर पाइप लाइन बिछाया। घरों का कनेक्शन पाइप से जोड़ा, लेकिन ब्रांच पाइप को मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा, जिसकी वजह से गंदा पानी गलियों में भर रहा है। इससे लोग परेशान हैं। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व इलाहाबाद उत्तर के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह शुक्रवार को क्षेत्र का भ्रमण करने पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस पर पूर्व मंत्री ने नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को एक पत्र भेजा है। पूर्व मंत्री ने ब्रांच लाइन को जीटी रोड स्थित मुख्य पाइप लाइन से जोड़ने का निर्देश दिया है। पूर्व मंत्री के निरीक्षण में साथ रहे नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह नगर निगम के जोनल अधिकारी व अन्य कर्मचारी लाल विहार पहुंचे...