अयोध्या, मई 3 -- अयोध्या। नगर निगम के श्याम प्रसाद मुखर्जी वार्ड अन्तर्गत गायत्रीनगर कालोनी में सीवर लाइन डाली जा रही है। शनिवार की देर रात तक से हुई झमाझम बारिश के दौरान सीवर पाइप डालने के बाद पाटी गई सड़क धंस गई जिससे क्षेत्र लोगों का आवागमन ठप हो गया। पार्षद विकास प्रसाद ने बताया कि गायत्री नगर में सीवर की पाइप डाली जा रही है। पाइप डालकर उसे मिट्टी से पाटा गया है। रात से शुरू हुई तेज बारिश सुबह तक जारी रही। इस दौरान कालोनी में गणेश तिवारी के मकान के पास दिशा कोचिंग नाका तक तक जाने इस रोड पर भारी बारिश से मिट़टी बैठ गई और सड़क धंस गई। जल्द ही कार्यदायी संस्था से कहकर सड़क को पक्का कराये जाने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...