गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र की अवंतिका-द्वितीय कॉलोनी में सड़क पर सीवर पाइप डालने को लेकर पूछताछ करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अवंतिका द्वितीय निवासी भगत सिंह ने पुलिस को बताया कि सात मार्च की शाम वह कॉलोनी के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सड़क पर सीवर पाइप डाले जा रहे हैं, जिससे रास्ता अवरुद्ध होने की संभावना बन रही थी। इस पर उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पाइप डालने के पीछे उद्देश्य के बारे में पूछ लिया। आरोप है कि इस बात पर बिल्डर सुधीर कुमार और सतीश भड़क गए। दोनों ने गाली-गलौच करते हुए डंडा उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। घटना के संबंध में उन्होंने कविनगर थाने में शिकायत दी। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर दस मार्च को बिल्डर सुधीर कुमार, स...