सीवर पाइप के लिए सड़क पर खोदकर छोड़ा गड्ढा, आक्रोश
चंदौली, अप्रैल 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा के मुस्लीम और राजभर बस्ती में जाने वाले मार्ग पर सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिये एक सप्ताह से अधिक समय से सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। जिससे छोटे बड़े वाहनों के आवागमन में समस्या हो रही है। मुस्लिम बस्ती में आगामी दिनों शादी विवाह होना है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।कस्बा के अलाउ गली से होकर मुस्लिम, राजभर, विश्वकर्मा, यादव बस्ती में लोग जाते है। बीते दिनों कई दिनों से मुहल्ले में नाला जाम होने से सड़क पर गंदा पानी लग जाता था। जिसे देखते हुए ग्राम सभा की ओर से बीते एक सप्ताह से अधिक समय से इंटर लॉकिंग मार्ग को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। यही नही जगह जगह सीवर पाइप गिरा दिया गया है। इससे मुस्लिम बस्ती से लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.